आज ग्राम पंचायत करोता ब्लाक भागलपुर में जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा वितरित किया गया। इस पुनित कार्य मे अमित सिंह बबलू, अशोक पाण्डेय वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया जायसवाल, बांके जी, विकाश जी राउनियार, अंकित सिंह और मंडल उपाध्यक्ष धनंजय चतुर्वेदी जी का योगदान रहा।
बरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि हमे सूचना मिली कि करौता ग्राम मे कुछ परिवार राशन की कमी से जूझ रहे है।इसपर भाजपा के सदस्यों ने आपसी सहयोग से राशन की ब्यवस्था कर जरुरतमन्दों मे बितरित किया। उन्होंने ने आगे बताया कि भाजपा और मोदी जी के सिपाही इस महामारी के आपातकाल मे गरीबों और मजलूमो के साथ खडे़ हैं और हर हाल मे लोगों के सुख दुख मे कन्धा से कन्धा मिलाकर चलते रहेंगे।